सितम्बर 30, 2025 9:21 अपराह्न

printer

भारतीय रेलवे दिल्ली और कोलकाता के बीच पायलट आधार पर पहली सुनिश्चित ट्रांजिट टाइम कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू कर रहा है

भारतीय रेलवे दिल्ली और कोलकाता के बीच पायलट आधार पर पहली सुनिश्चित ट्रांजिट टाइम कंटेनर ट्रेन सेवा शुरू कर रहा है। पहली सेवा कल से शुरू होगी, जो आईसीडी तुगलकाबाद टर्मिनल, दिल्ली से सीटीसीएस कोलकाता तक कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड- कॉनकॉर के आगरा और कानपुर टर्मिनलों के माध्यम से संचालित होगी। यह विशेष सेवा 120 घंटे का गारंटीकृत ट्रांजिट टाइम सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन की गई है, जो लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भारतीय रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह हर बुधवार और शनिवार को प्रस्थान करते हुए द्वि-साप्ताहिक समय पर चलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला