अगस्त 6, 2025 1:32 अपराह्न

printer

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 5.5% पर बनाए रखने का फैसला किया

भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने आज रेपो दर को 5.5% पर यथावत बनाए रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही, स्थायी जमा सुविधा दर 5.25% और सीमांत स्थायी सुविधा दर और बैंक दर 5.75% रहेगी। यह निर्णय फरवरी से अब तक की गई 100 आधार अंकों की कटौती के बाद और आगामी त्योहारों से पहले लिया गया है।

 

भारतीय आयात पर अमरीका के शुल्‍क बावजूद शीर्ष बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 के सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर के अनुमान को 6.5% पर बरकरार रखा है। मौजूद वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति 3.1% रहने का अनुमान है। यह जून के 3.7% अनुमान से कम है। हालांकि, उपभोक्‍ता मूल्‍य सूचकांक- सी.पी.आई. के आगामी वित्त वर्ष 2026-27 में 4.9% तक पहुंचने की उम्मीद है। मौद्रिक नीति समिति की बैठक 4, से 6 अगस्त के बीच हुई।