भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में पांच हजार 150 किलोमीटर के लक्ष्य की तुलना में 5 हजार 600 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना विकास के लिए पूंजीगत व्यय दो लाख 40 हजार करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अस्थायी रूप से दो लाख 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया।
पिछले वित्त वर्ष 2023-2024 की तुलना में समग्र पूंजीगत व्यय में लगभग 21 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में लगभग 45 प्रतिशत की वृद्धि हुई।ो