मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 3, 2024 4:53 अपराह्न

printer

भारतीय युवा कांग्रेस ने पुरानी समिति को भंग कर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए भारतीय युवा कांग्रेस ने पुरानी समिति को भंग कर दिया है और नया सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। इस घोषणा के संबंध में हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रभारी विनीत कांबोज, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव आयुक्त साजिद तारिक, पीआरओ उदय गुर्जर और हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के सह प्रभारी योगेश हांडा ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की।
 
महत्वपूर्ण तिथियां और प्रक्रिया
 
विनीत कांबोज ने चुनाव के विवरण और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन अभियान 5 अगस्त, 2024 से शुरू हो चुका है और यह 14 अगस्त, 2024 तक जारी रहेगा।
चुनाव प्रक्रिया की तिथियां निम्नलिखित हैं:
 
 
नामांकन: 5 अगस्त, 2024 (सुबह 9:00 बजे) से 14 अगस्त, 2024 (शाम 5:00 बजे) तक
आपत्तियां: 6 अगस्त, 2024 से 15 अगस्त, 2024 तक
नामांकन की जांच: 15 अगस्त, 2024 से 19 अगस्त, 2024 तक
सदस्यता शुरू होने की तिथि नामांकन की अंतिम तिथि के बाद जारी की जाएगी
 
चुनाव आयुक्त साजिद तारिक ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि सभी चुनावी प्रक्रियाओं को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जाएगा ताकि सभी उम्मीदवारों को समान अवसर मिल सके।
 
विभिन्न राज्यों से पीआरओ की नियुक्ति
 
पीआरओ उदय गुर्जर ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए विभिन्न राज्यों से पीआरओ नियुक्त किए गए हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।