भारतीय मौसम विभाग- आईएमडी ने कल उत्तराखंड में भारी वर्षा का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा है कि कल हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भी कल भारी वर्षा होने की संभावना है।
Site Admin | अगस्त 9, 2025 10:32 अपराह्न
भारतीय मौसम विभाग ने 9 अगस्त को उत्तराखंड में भारी वर्षा का जताया अनुमान