दिसम्बर 16, 2024 4:36 अपराह्न

printer

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज रांची में कार्यशाला आयोजित की गई

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज रांची में कार्यशाला आयोजित की गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग और अन्य संबंधित विभागों द्वारा इसका आयोजन किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

 

उन्होंने झारखंड मौसम दर्पण और मॉनसून रिपोर्ट झारखंड-2024 का लोकार्पण किया. साथ ही आईएमडी का थीम सॉन्ग को लॉच की। मौके पर राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए मौसम विज्ञान विभाग की महत्वपूण भूमिका होती है।