पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग तेज वर्षा और चक्रवात से संबंधित जिलेवार प्रारंभिक चेतावनी दिन में चार बार जारी करता है। लोकसभा में आज यह जानकारी देते हुए श्री सिंह ने कहा कि यह चेतावनी सभी संवेदनशील जिलों को कवर करती हैं ताकि तैयारी और बचाव के लिए समय पर सूचना का प्रसार सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इस जानकारी को प्रसारित करने के लिए विभिन्न सूचना माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद ली जाती है।
News On AIR | मार्च 11, 2026 5:25 अपराह्न
भारतीय मौसम विज्ञान तेज वर्षा और चक्रवात पर जिलेवार चेतावनी दिन में चार बार जारी करता है: राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह