दिसम्बर 2, 2025 7:05 पूर्वाह्न

printer

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दिया

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हरेंद्र सिंह ने कहा कि टीम को कोचिंग देना उनके करियर का महत्वपूर्ण क्षण रहा है। उन्होंने भारतीय हॉकी को निरंतर समर्थन देने का वादा किया।

 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने उनकी सेवा के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि जल्द ही उनके स्थान पर नए कोच की घोषणा की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि आगामी क्वालीफायर के लिए महिला टीम की तैयारी योजना के अनुसार जारी रहेगी।

 

हरेंद्र सिंह, ने पिछले वर्ष जेनेके शोपमैन के स्‍थाना पर कार्यभार संभाला था। उन्‍होंने 2016 में जूनियर पुरुष टीम को विश्व कप खिताब जिताया। वे अमरीकी पुरुष टीम के भी कोच रहे। उनके कार्यकाल में, भारत ने 2024 में एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी जीती।