मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 25, 2024 7:36 पूर्वाह्न

printer

भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी रानी रामपाल ने संन्यास की घोषणा की

भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी रानी रामपाल ने संन्यास की घोषणा की है। कज़ान में ओलंपिक क्वालीफ़ायर 2008 में 14 साल की उम्र में पदार्पण करने वाली रानी ने 254 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 120 गोल किए। वह हॉकी में सीनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की महिला है। रानी 2009 एशिया कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थीं।

 

हॉकी में रानी रामपाल के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में, हॉकी इंडिया ने उनकी 28 नंबर जर्सी को रिटायर घोषित किया। रानी रामपाल को 2023 में हॉकी इंडिया द्वारा अंडर-17 भारतीय टीम का कोच बनाया गया था। इस साल, आगामी हॉकी इंडिया लीग में उन्‍हें सुरमा हॉकी क्लब का कोच और मेंटर भी नियुक्‍त किया है।