भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज कैनबरा में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का दूसरा मैच खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 पर शुरू होगा।
सिडनी में रविवार को खेले गए श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुइस पद्धति से ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया था।