भारतीय मजदूर संघ अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। राजधानी भोपाल में इसके लिए देश भर से मजदूर नेता पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम से पहले ठेंगड़ी भवन (भारत माता चौराहा) से लेकर रवीन्द्र भवन तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके बाद उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
Site Admin | जुलाई 23, 2024 8:45 अपराह्न
भारतीय मजदूर संघ अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है
