मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 11, 2025 8:35 पूर्वाह्न

printer

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्‍नु रानी ने भुवनेश्‍वर में विश्‍व एथलेटिक्‍स कॉंटिनेंटल टूर में स्‍वर्ण पदक जीता

एथलेटिक्स में, ओलंपिक विजेता अन्नू रानी ने कल इंडियन ओपन 2025 विश्व एथलेटिक्स कांस्य स्तरीय कॉन्टिनेंटल टूर में महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता ओडिशा में भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम में हुई।
 
 
अन्‍नू ने 62.01 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। वहीं श्रीलंका की एनडीएल हटराबाग लेका ने 56.27 मीटर और भारत की दीपिका ने 54.20 मीटर भाला फेंका। यह अन्नू की मजबूत वापसी है, इससे पहले उन्‍होंने पोलैंड में लगभग दो वर्षों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 62.59 मीटर भाला फेंका था।
 
 
पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में श्रीलंका के रुमेश पथिरगे ने 86.50 मीटर के बेहतरीन थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारत के शिवम लोहाकरे ने 80.73 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक अपने नाम कि‍या। श्रीलंका के ही सुमेदा जे रणसिंघे ने 80.65 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
 
 
पुरुषों की लंबी कूद में भारत के मुरली श्रीशंकर ने अपने अंतिम प्रयास में 8.13 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ खिताब जीता। शाहनवाज़ खान 8.04 मीटर के साथ दूसरे स्थान पर रहे और भारत के 8 मीटर क्लब में शामिल हो गए। लोकेश सत्यनाथन 7.85 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला