जुलाई 25, 2025 1:06 अपराह्न

printer

भारतीय बंदरगाहों पर जहाजों के एक यात्रा पूरी कर दूसरी के लिये तैयार होने के समय में महत्वपूर्ण सुधार हुआ: केन्‍द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल

केन्‍द्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने समुद्री वित्तपोषण शिखर सम्‍मेलन 2025 में कहा कि भारतीय बंदरगाहों पर जहाजों के एक यात्रा पूरी कर दूसरी के लिये तैयार होने के समय में महत्वपूर्ण सुधार हुआ है और यह चार दिन की जगह एक दिन से भी कम रह गया है। भारत इस मामले में कई वि‍कसित देशों से आगे हो गया है। श्री सोनोवाल ने कहा कि प्रमुख बंदरगाहों पर कंटेनर की क्षमता 70 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। तटीय और अंतर्देशीय जलमार्गों के जरिये माल ढुलाई कई गुना बढ़ी है। श्री सोनोवाल ने कहा कि भारतीय पोतों को समर्थन के लिए मर्चेंट शिपिंग विधेयक और तटीय शिपिंग विधेयक पर काम किया जा रहा है। इस बीच संसद ने लदान पत्र विधेयक, 2025′ पारित कर दिया है। इसका उद्देश्‍य शिपिंग दस्‍तावेजों के लिये कानूनी रूपरेखा को सरल बनाना है।