मार्च 12, 2026 8:59 अपराह्न

printer

भारतीय पैकेजिंग संस्थान ने नई दिल्ली में पैकेजिंग उद्योग के छठे अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया

भारतीय पैकेजिंग संस्‍थान-आईआईपी द्वारा आज नई दिल्‍ली में पैकेजिंग उद्योग के छठे अन्‍तर्राष्‍ट्रीय शिखर सम्‍मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय के अतिरिक्‍त सचिव अजय भादू द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री भादू ने कहा कि डिजिटल तकनीकी, संधारणीयता की बढती आवश्‍यकता के कारण पैकेजिंग उद्योग तेजी से बदल रही है।  उन्होंने कहा कि गुणवत्‍ता और मानकीकृत पैकेजिंग भारतीय उत्‍पादों को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है, जिससे निर्यात को बढावा मिलता है। उन्‍होंने बताया कि इस सम्‍मेलन में लगभग 15 सौ प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिनमें नीति निर्माताओं, अकादमिक विशेषज्ञ और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हैं। इसके अलावा अमरीका, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और सिंगापुर सहित कई देशों से लगभग 50 अन्‍तर्राष्‍ट्रीय प्रतिनिधि इसमें शामिल हैं।