अगस्त 3, 2025 7:22 पूर्वाह्न

printer

भारतीय पहलवान लकी ने अंडर-17 विश्व कुश्‍ती चैंपियनशिप में पुरुषों की 110 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक जीता

 
ग्रीस में, अंडर-17 विश्व कुश्‍ती चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान लकी ने पुरुषों की 110 किलोग्राम फ्रीस्टाइल का रजत पदक जीत लिया है। 
 
 
इस बीच, एक अन्य भारतीय पहलवान सितेंदर ने पुरुषों की 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सितेंदर ने सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के बेकासिल असमबेक को हराया। 
 
 
भारत के गौरव पूनिया 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल स्पर्धा के कांस्य मुकाबले में ईरान के मुर्तजा मुल्ला मुहम्मदी से हार गए।