भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता ने एक सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने माउंट एवरेस्ट से माउंट ल्होत्से तक 11 घंटे और 15 मिनट में यात्रा कर एक और रिकॉर्ड बनाया। श्री गुप्ता ने सोमवार को दोपहर में 8 हजार 516 मीटर ऊंचे माउंट ल्होत्से पर चढाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने आधी रात को 12 बजकर 45 मिनट पर 8 हजार 849 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। उनके साथ पर्वतारोहण मार्गदर्शक पेस्टेम्बा शेरपा और नीमा उंगडी शेरपा भी थे। श्री गुप्ता ने इससे पहले 21 मई को माउंट एवरेस्ट और 22 मई को माउंट ल्होत्से पर चढ़ाई की थी।
Site Admin | मई 29, 2024 9:15 पूर्वाह्न
भारतीय पर्वतारोही सत्यदीप गुप्ता ने एक सत्र में दो बार माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से पर चढ़ने वाले पहले व्यक्ति बन रचा इतिहास