भारतीय नौ सेना के कारमुक और एलसीयू-52 जहाज भूकंप ग्रस्त म्यांमार में राहत कार्यों में सहायता के लिए अंडमान निकोबार से यंगून के लिए रवाना होंगे। इन समुद्री जहाजों में लगभग 52 टन राहत सामग्री भेजी जा रही है, जिसमें आवश्यक कपडे, पेयजल भोजन सामग्री, दवाएं और आपातकालीन वस्तुएं शामिल हैं।
म्यांमा में तत्काल राहत कार्यों के लिए आईएनएस सतपुडा और सावित्री कल पूर्वी नवल कमान से यंगून के लिए रवाना हुए थे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारतीय नौसेना क्षेत्र में किसी भी आपदा की स्थिति में राहत और बचाव के लिए सबसे पहले आगे आने के लिए प्रतिबद्ध है।