नवम्बर 8, 2025 5:52 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना 4 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में एक शानदार परिचालन प्रदर्शन के साथ नौसेना दिवस मनाएगी

भारतीय नौसेना अगले महीने की 4 तारीख को तिरुवनंतपुरम में एक शानदार परिचालन प्रदर्शन के साथ नौसेना दिवस मनाएगी। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह विशाल आयोजन नागरिकों को भारतीय नौसेना के बहु-क्षेत्रीय अभियानों के विभिन्न पहलुओं को देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा। यह प्रदर्शन अत्याधुनिक परिचालन प्लेटफार्मों और हिंद महासागर क्षेत्र में एक पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में भारतीय नौसेना के संकल्प को प्रदर्शित करेगा। यह प्रदर्शन एक विकसित और समृद्ध भारत की दिशा में समुद्री सुरक्षा के लिए तैयार, एकजुट, विश्वसनीय और आत्मनिर्भर बल के रूप में भारतीय नौसेना की समुद्री उत्कृष्टता का उत्सव है।   समारोह में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नौसेना द्वारा प्रदर्शित तैयारी और निवारक क्षमता को दर्शाया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला