जुलाई 18, 2025 10:09 पूर्वाह्न

printer

भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम में अपने पहले स्वदेशी डाइविंग सहायक पोत आईएनएस निस्तार का करेगी जलावतरण

भारतीय नौसेना आज विशाखापत्तनम में अपने पहले स्वदेशी डाइविंग सहायक पोत आईएनएस निस्तार का जलावतरण करेगी। इस पोत का निर्माण विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने किया है। अत्याधुनिक प्रणालियों से लैस यह पोत गहरे समुद्र में गोताखोरी और संकटग्रस्त पनडुब्बियों के लिए बचाव अभियान में उपयोगी साबित होगा।