अप्रैल 21, 2025 5:39 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में मालदीव के तटरक्षक जहाज एमएनडीएफ हुरवी की मरम्मत सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में मालदीव के तटरक्षक जहाज एमएनडीएफ हुरवी की मरम्मत सफलतापूर्वक पूरी की, जो दोनों देशों के बीच मजबूत कूटनीतिक और सैन्य सहयोग का परिचायक है। यह मरम्मत भारत की क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता के रूप में ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति और भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के तहत की गई।

    नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में अपनी पहली सामान्य मरम्मत पूरी करने के बाद जहाज आज मालदीव के लिए रवाना हुआ। 13 नवंबर 2024 को मुंबई पहुंचने के बाद से पिछले चार महीनों में, सभी मशीनरी, हथियारों और सेंसर के रखरखाव से संबंधित प्रमुख कार्य किए गए और जहाज की अन्‍य सुविधाओं में भी सुधार किया गया। जहाज को उसके प्रस्थान से पहले कठोर समुद्री परीक्षणों, उपकरणों की परिचालन जांच, सुरक्षा ऑडिट और  समुद्री प्रशिक्षण से गुजरना पड़ा।

    भारत में निर्मित यह समुद्री जहाज मई 2023 में मालदीव के राष्ट्रीय रक्षा बल को सौंपा गया था। इस जहाज ने मालदीव द्वीपसमूह में मानवीय सहायता और आपदा राहत तथा चिकित्सा कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।