भारतीय नौसेना ने संयुक्त कार्यबल 154 की कमान संभाल ली है। यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना संयुक्त समुद्री बलों के अंतर्गत बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यबल का नेतृत्व कर रही है।
कमान परिवर्तन समारोह बुधवार को बहरीन के मनामा स्थित सीएमएफ मुख्यालय में आयोजित किया गया। वाइस एडमिरल कर्ट ए. रेनशॉ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
यह नौसेना के उप नौसेना प्रमुख और सदस्य देशों के वरिष्ठ सैन्य नेता भी उपस्थित थे। सीटीएफ-154 का मुख्य उद्देश्य 47 देशों के संयुक्त समुद्री बलों के सदस्य देशों के लिए प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण करना है।
इस कार्यबल की स्थापना मई 2023 में हुई थी और यह मध्य पूर्व और व्यापक क्षेत्र में बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए समर्पित है। सीटीएफ-154 नियमित रूप से समुद्री सुरक्षा संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।