भारतीय नौसेना ने श्रीलंका की नौसेना के सहयोग से आज अरब सागर में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं से लगभग पांच सौ किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है।
नौसेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि उसने श्रीलंका की नौसेना के सहयोग से मादक पदार्थ ले जा रही नौकाओं का पता लगाया और उसे कब्जे में ले लिया।
दोनों नौकाओं, उसके नाविकों और जब्त किए गए मादक पदार्थों को आगे की कार्रवाई के लिए श्रीलंका के अधिकारियों को सौंप दिया गया है।