आज नौसेना दिवस है। भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 दिसम्बर को यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1971 में आज ही के दिन ऑपरेशन ट्राइडेंट के दौरान भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित पाकिस्तान के चार पोत डुबो दिये थे। इस अभियान में सैकड़ों पाकिस्तानी नौसेना कर्मी मारे गए थे।