भारतीय नौसेना आज नई दिल्ली में एक दिन की जहाज निर्माण संगोष्ठी का आयोजन कर रही है। जहाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण विषय पर आयोजित इस संगोष्ठी में सरकार, भारतीय नौसेना, शिपयार्ड, उद्योग वर्गीकरण समितियों और शिक्षा जगत के प्रमुख हितधारक भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में जहाज निर्माण से सम्बंधित विभिन्न नीतिगत पहलुओं पर सुसंगत और प्रगति-उन्मुख चर्चाएं होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी वैश्विक स्तर पर लागू की जा रही भविष्य की तकनीकों के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही वैश्विक मानकों के अनुरूप जहाज बनाने में भारतीय शिपयार्ड और उद्योग के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान पर चर्चा की जाएगी।
Site Admin | जुलाई 23, 2025 8:29 पूर्वाह्न
भारतीय नौसेना की एक दिन की जहाज निर्माण संगोष्ठी का आयोजन आज नई दिल्ली में