जुलाई 30, 2025 9:31 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना का जहाज सतपुड़ा सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास -सिम्बेक्स- में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुँच गया है

भारतीय नौसेना का जहाज सतपुड़ा सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास -सिम्बेक्स-25 के 32वें संस्करण में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुँच गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभ्यास भारतीय नौसेना और सिंगापुर नौसेना के बीच मज़बूत और स्थायी समुद्री साझेदारी में एक और अध्याय जोड़ेगा। यह अभ्यास हार्बर चरण के साथ शुरू हुआ, जिसमें विषय-वस्तु विशेषज्ञों का आदान-प्रदान, पेशेवर बातचीत और परिचालन-स्तरीय चर्चाएं शामिल हैं। ये अभ्यास सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने, सिद्धांतों को शामिल करने और भाग लेने वाले जहाजों पर डेक परिचित कराने के लिए आयोजित किए गए हैं।

    सिम्बेक्स-25 में वायु रक्षा अभ्यास, क्रॉस-डेक हेलीकॉप्टर संचालन, सतह और हवाई प्लेटफार्म के साथ सटीक लक्ष्यीकरण और जटिल युद्धाभ्यास अभ्यास शामिल हैं। इन अभ्यासों का उद्देश्य अंतर-संचालन और परिचालन समन्वय को बढ़ाना है। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए साझा प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला