भारतीय नौसेना का जहाज त्रिकंद इस महीने की 20 तारीख को अफ्रीकी देश सेशेल्स के बंदरगाह विक्टोरिया से रवाना हो गया है। यह जहाज लामितिये अभ्यास में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट रहा है। इस अभ्यास में भारत की ओर से थलसेना और वायुसेना ने तथा सेशेल्स के रक्षा बलों ने भागीदारी की। इससे भारत और सेशेल्स के बीच समुद्री सहयोग को मजबूती मिलेगी।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभ्यास हिंद महासागर क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई की भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारतीय नौसेना ने पहली बार इस अभ्यास में भाग लिया था।