नवम्बर 5, 2025 2:50 अपराह्न

printer

भारतीय नौसेना कल कोच्चि स्थित नौसेना अड्डे पर इक्षक पोत को औपचारिक रूप से सेवा में करेगी शामिल

भारतीय नौसेना कल कोच्चि स्थित नौसेना अड्डे पर इक्षक पोत को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल करेगी। यह कमीशन समारोह नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की उपस्थिति में होगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इक्षक भारतीय नौसेना की जल सर्वेक्षण क्षमताओं को बढ़ाएगा। यह सर्वेक्षण पोत श्रेणी का तीसरा और दक्षिणी नौसेना कमान में तैनात होने वाला पहला पोत है।

मंत्रालय ने बताया कि इक्षक, पोत निर्माण में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण है। संस्कृत में ‘इक्षक’ नाम का अर्थ है ‘मार्गदर्शक’। यह सटीकता और उद्देश्य के प्रहरी के रूप में पोत की भूमिका को सटीक रूप से परिभाषित करता है। इस पोत को बंदरगाहों और नौवहन चैनलों के पूर्ण पैमाने पर तटीय और गहरे जल सर्वेक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे प्राप्त आंकड़े समुद्र में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने और भारत के समुद्री सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण होगा।