भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने आज पेरिस ओलिंपिक में दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए दूसरा कांस्य पदक जीता। मनु भाकर एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। दक्षिण कोरिया के ‘ओह ये जिन’ और ‘ली वोन्हो’ से सोलह-दस के अंतर से जीतकर मनु और सरबजोत की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। मनु भाकर ने बीते रविवार को दस मीटर पिस्टल शूटिंग में कांस्य पदक जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोला था।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दस मीटर एयर पिस्टल मिक्सड स्पर्धा में आप लोगों ने देश के लिए गौरव हासिल किया।
श्री साय ने कहा कि सुश्री मनु पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक ही ओलंपिक खेल में दो पदक हासिल किए हैं।