सितम्बर 15, 2025 11:29 पूर्वाह्न

printer

भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया अन्‍नामलाई की नृशंस हत्या के आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा: अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने आश्‍वासन दिया है कि एक भारतीय नागरिक की नृशंस हत्या के आरोपी को बख्‍शा नहीं जाएगा। उस पर प्रथम श्रेणी की हत्‍या का आरोप लगाया जाएगा। श्री ट्रंप ने कहा कि इस व्यक्ति को पहले भी जघन्य अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जो बाइडेन के शासन में उसे रिहा कर दिया गया।

    एक भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया अन्‍नामलाई की दस सितंबर को टेक्‍सास के डलास में एक अज्ञात अप्रवासी द्वारा हत्‍या कर दी गई थी। 37 वर्षीय आरोपी मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया गया।