राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका को इस साल नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। डाक विभाग के अधिकारियों ने आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले के अमरापुरम मंडल में दीपिका के पैतृक गांव तंबलाहट्टी का दौरा किया और उन्हें निमंत्रण पत्र सौंपा।
दीपिका ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रपति से निमंत्रण मिलना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना एक यादगार अनुभव होगा। उन्होंने इसे बहुत सम्मान की बात बताया।