भारतीय तीरंदाजों ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कम्पाउंड तीरंदाज ऋषभ यादव के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत आज चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुष और मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंच गया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने दो पदक पक्के कर लिए।
भारत इस प्रतियोगिता में पिछली बार तीन स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर रहा था।