सितम्बर 20, 2025 10:34 अपराह्न

printer

भारतीय तटरक्षक बल ने मुंबई के गिरगाँव चौपाटी और जुहू बीच पर बड़े पैमाने पर समुद्र तट सफाई अभियान चलाया

अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर, भारतीय तटरक्षक बल ने मुंबई के गिरगाँव चौपाटी और जुहू बीच पर बड़े पैमाने पर समुद्र तट सफाई अभियान चलाया। इस अभियान में लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें राष्‍ट्रीय कैडेट कोर, राष्‍ट्रीय सेवा योजना, गैर सरकारी संगठनों, स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी एजेंसियों और सभी क्षेत्रों के नागरिक शामिल थे। चार घंटे के इस अभियान के दौरान, लगभग 3 हजार किलोग्राम कचरा एकत्र किया गया और बाद में बृहन्मुंबई नगर निगम की सहायता से उसका निपटान किया गया। रत्नागिरी जिले के भाट्ये बीच पर भी इसी तरह का  सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें एक हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया।