जनवरी 24, 2026 12:31 अपराह्न

printer

भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेश से सुपारी तस्करी में शामिल नौका जब्त की

भारतीय तटरक्षक बल ने बांग्लादेश से भारत में सुपारी की तस्करी में शामिल एक मछली पकड़ने वाली नौका को जब्त किया है। पश्चिम बंगाल के फ्रेजरगंज स्थित भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने इस कार्रवाई में 50 किलोग्राम भार वाली 52 बोरी सुपारी बरामद की। इस दौरान कुल मिलाकर 2 हजार 600 किलोग्राम सुपारी जब्त की गई। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई है।

 

भारतीय तटरक्षक बल के एक दल ने सूचना मिलने के बाद लावारिस खडी मछली पकड़ने वाली नौका आईएफबी लक्ष्मीनारायण को जब्त किया। बाद में इसे फ्रेजरगंज लाया गया और बेनफिश फिशिंग जेटी पर खड़ा किया गया। इसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फ्रेजरगंज स्थित तटीय पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है।