भारतीय तटरक्षक बल ने कल केरल के तटवर्ती क्षेत्र से ईरान की मछली पकड़ने वाली एक नौका को कब्जे में ले लिया। इसमें भारतीय मूल के चालक दल के छह सदस्य मौजूद थे। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय तटरक्षक बल की नौकाओं और विमानों के संयुक्त अभियान के दौरान ईरान की नौका को कब्जे में लिया गया। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का पता लगाने के लिए नौका की तलाशी ली गई।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि नौका ईरान के किसी व्यक्ति की है जिसने तमिलनाडु के रहने वाले छह मछुआरों को नौकरी पर रखा था। इन लोगों को ईरान के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए वीजा भी जारी किया गया था। इन मछुआरों ने अपने मालिक पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।