जनवरी 16, 2026 8:18 पूर्वाह्न

printer

तटरक्षक बल ने अरब सागर के भारतीय जलक्षेत्र में चालक दल के 9 सदस्‍यों के साथ पाकिस्तानी नाव को पकड़ा

भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में भारतीय समुद्री सीमा में पाकिस्‍तानी नौका अलमदीना  को पकड़ा  है। मछली पकड़ने वाली इस नाव में 9 चालक दल के सदस्य सवार थे। पाकिस्‍तान की नाव ने भागने का प्रयास किया लेकिन तटरक्षक बल ने नाव को रोका और उसकी तलाशी ली। इसके बाद नाव को पोरबंदर बंदरगाह ले जाया गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में तटरक्षक बल ने कहा कि यह त्वरित अभियान, देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के प्रति तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता दर्शाता है।