भारतीय तटरक्षक बल ने एक समुद्री-हवाई नेटवर्क आधारित अभियान में अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी गिरोह को उजागर किया। इसमें शामिल जहाजों ने संघर्षग्रस्त देशों से बड़ी मात्रा में सस्ता तेल और तेल आधारित माल तस्करी करने का तरीका विकसित किया था। अभियान से पता चला कि तस्कर टैंकरों से अवैध माल का परिवहन कर रहे थे।
यह अभियान कल मुंबई से लगभग सौ समुद्री मील पश्चिम में 5 फरवरी को तीन संदिग्ध जहाजों को रोके जाने के बाद चलाया गया था। बल ने लगातार तलाशी, जहाज के दस्तावेजों के सत्यापन, इलेक्ट्रॉनिक डेटा के विश्लेषण और चालक दल से पूछताछ में गिरोह की कार्यप्रणाली और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।