अक्टूबर 11, 2025 9:13 अपराह्न

printer

भारतीय तटरक्षक बल का पोत सचेत मोज़ाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पहुंचा

भारतीय तटरक्षक बल – आई सी जी का अपतटीय गश्ती पोत सचेत अफ्रीका में अपनी विदेशी तैनाती के अंतर्गत आज मोज़ाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पहुँचा। आईसीजी ने एक बयान में कहा कि इस गश्‍ती पोत की यात्रा का उद्देश्य समुद्री अपराध, समुद्री खोज और बचाव तथा पर्यावरणीय आपात स्थितियों से निपटने के लिए मोज़ाम्बिक की समुद्री एजेंसियों की क्षमता बढ़ाना है।  
 
सचेत की यह तैनाती भारत के व्यापक समुद्री दृष्टिकोण, क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के अनुरूप है और इसका उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा तथा सहयोग बढ़ाना है। मापुटो में प्रवास के दौरान गश्‍ती पोत सचेत का दल मोज़ाम्बिक की एजेंसियों के साथ समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया, खोज और बचाव और समुद्री कानून प्रवर्तन जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर पेशेवर बातचीत करेगा।
यह पोत 20 मीट्रिक टन मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री भी लेकर गया है, जिसमें चिकित्सा सामग्री और दवाइयाँ शामिल हैं। 
 
 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला