मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 6, 2024 9:13 अपराह्न | वीरा-बचाव

printer

भारतीय तटरक्षक पोत आई जी सी एस वीरा ने बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट से 9 मछुआरों को बचाया

 

    भारतीय तटरक्षक पोत आई जी सी एस वीरा ने कल बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश तट से 9 मछुआरों को बचाया। इन मछुआरों की नाव में आग लगने और समुद्र में डूबने से वे गंभीर रूप से झुलस गए थे। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्थिति की आईसीजीएस वीरा ने जीवित बचे लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए तत्काल कार्यवाही की। इसमें कहा गया है, सभी बचाए गए 9 लोगों को मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार किया। बाद में, सभी घायल मछुआरों को इलाज के लिए विशाखापट्टनम के किंग जॉर्ज अस्पताल में भेज दिया गया।

    भारतीय तटरक्षक बल समुद्र में मछुआरों को सहायता प्रदान करने वाली प्रमुख एजेंसी होने के साथ-साथ समुद्र में खोज और बचाव के लिए राष्ट्रीय समन्वय एजेंसी भी है।