भारतीय तटरक्षक – आई सी जी ने भारत के विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र के भीतर मछली पकड़ने की अवैध गतिविधियों के लिए दो बांग्लादेशी नावों से चालक दल के 35 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आई सी जी ने एक वक्तव्य में कहा कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी में नियमित निगरानी अभियान के दौरान 16 दिसंबर को यह गिरफ्तारी की गई है। आई सी जी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चालक दल के सदस्यों और उनकी नौकाओं हिरासत में रखा गया है और आगे की कार्यवाही के लिए पश्चिम बंगाल समुद्री पुलिस को सौंप दिया गया है। आई सी जी ने बताया कि ये गिरफ्तारी विदेशी जहाजों द्वारा मत्स्य पालन के विनियमन, भारत के समुद्री क्षेत्र अधिनियम का उल्लंघन करने पर की गई है। पिछले तीन महीनों में आई सी जी ने इसी प्रकार के अपराधों के लिए आठ बांग्लादेशी नौकाओं को चालक दल के एक सौ 70 सदस्यों के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी भारत के समुद्री हितों, अवैध तरीके से मछली पकड़ने पर लगाम लगाने और इस क्षेत्र में सक्रिय भारतीय मछुआरों की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
Site Admin | दिसम्बर 18, 2025 8:48 अपराह्न
भारतीय तटरक्षक ने अवैध मछली पकड़ने के लिए दो बांग्लादेशी नावों के 35 चालक दल को गिरफ्तार किया