जुलाई 19, 2024 8:07 अपराह्न

printer

भारतीय डाक विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने प्रियजनों को समय पर राखी पहुंचाने के लिए 31 जुलाई तक राखी भेज दें

 

भारतीय डाक विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने प्रियजनों को समय पर राखी पहुंचाने के लिए 31 जुलाई तक राखी भेज दें। विभाग ने लोगों को अंतरराष्ट्रीय मेलिंग की जटिलताओं से निपटने और देरी तथा सीमा शुल्क-संबंधी बाधाओं की संभावना को कम करने के लिए यह सलाह दी है।  पैकेट को सही तरीके से बंद किया जाना चाहिए और सटीक कोड के साथ सही पता लिखना चाहिए। विभाग ने लोगों को अपना मोबाइल नंबर बताने की सलाह दी है। लोगों से ज्वलनशील पदार्थ, तरल पदार्थ, या खराब होने वाले सामान जैसी प्रतिबंधित वस्तुएं भेजने से बचने को कहा है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला