सितम्बर 7, 2023 7:57 अपराह्न | Chhattisgarh

printer

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्य समिति बैठक 8 सितंबर को गुवाहाटी में होगी आयोजित

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक 8 सितंबर को गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ से महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, महामंत्री चंपादेवी विभा अवस्थी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम मीनल चैबे भी शामिल होंगी। बैठक में आगामी कार्य योजना और इस वर्ष होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की जाएगी।