मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 22, 2024 5:39 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर के उपर संगठन महापर्व प्रारंभ कर रही है

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर के उपर संगठन महापर्व प्रारंभ कर रही है। 01 सितम्बर, 2024 को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को सदस्य बनाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हमारे इस राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरूआत करेंगे। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने 16 लाख सदस्य बनाने का विहंगम लक्ष्य रखा है। इस संदर्भ में आज प्रदेश स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न हुई और इसके बाद 27 अगस्त से पहले जिला कार्यशालाएं व 30 अगस्त से पूर्व मण्डल की कार्यशालाएं सम्पन्न की जाएंगी।

डाॅ. बिन्दल ने कहा कि 2 सितम्बर को शिमला में मैं स्वयं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जी को सदस्य बनाकर प्रदेश स्तर पर इस अभियान की शुरूआत करूंगा। 3 सितम्बर को जिला स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरूआत होगी और 4 सितम्बर को मण्डल स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होनें कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता इस संगठन पर्व को बखूबी निभाएंगे। वो व्यक्ति जो भारतीय जनता पार्टी के प्रति रूचि रखता है, राष्ट्र प्रेम के प्रति आगे बढ़ता है, राष्ट्रवाद, अंत्योदय अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति उसके कल्याण की चिंता करता है उन सभी को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में सदस्यता की काॅपियां बांटकर इस कार्य को शुरू किया गया। एक राष्ट्रव्यापी नम्बर 88 00 00 2024 जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड काॅल करके कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बन सकता है।