भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लोकसभा की छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने यह सूची जारी की। भिवानी-महेन्द्रगढ़ से धरमबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर चुनाव लड़ेंगे। ये तीनों अब भी इन्हीं सीटों से सांसद हैं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कल करनाल विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया।
पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर को सिरसा से टिकट दिया गया है। वे हाल ही में आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। स्वर्गीय रतन लाल कटारिया की पत्नी बन्तो कटारिया को अम्बाला सीट से उतारा गया है। स्वर्गीय रतन लाल कटारिया अम्बाला से सांसद थे।