मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 2, 2025 1:03 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने रवींद्र चव्हाण को बनाया महाराष्ट्र बीजेपी का अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के नेता रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी औपचारिक घोषणा की।

 

श्री रिजिजू ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए उस पर लोकसभा चुनाव के दौरान संविधान को खतरे में डालने के बारे में झूठी बातें फैलाकर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

 

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्रि-भाषा नीति को लेकर चल रहे विवाद पर राज्य सरकार की स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा कि मराठी को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है और यह राज्य की शिक्षा प्रणाली में अनिवार्य है।

 

उन्होंने यह भी कहा कि हम हिंदी भाषा के खिलाफ नहीं हैं और हमें सभी भारतीय भाषाओं पर गर्व है।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला