अक्टूबर 14, 2025 7:39 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए 71 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उपमुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से और उपमुख्‍यमंत्री विजय सिन्‍हा लखीसराय से चुनाव लडेंगे। बिहार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडे सिवान सीट के लिए उतारा गया है। राज्‍य मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर और रेणू देवी बेतिया से चुनाव लडेंगे। पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर सीट से खडा किया गया है। इस बीच, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन ने भी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की।