जुलाई 26, 2025 6:01 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी मुख्यालय में करगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया

भारतीय जनता पार्टी ने आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में वीर सैनिकों के पराक्रम को याद करने के लिए करगिल विजय दिवस समारोह का आयोजन किया। केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर   श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब देश के पास बुलेटप्रूफ जैकेट नहीं थे, लेकिन आज भारत न केवल बुलेटप्रूफ जैकेट बना रहा है, बल्कि उन्हें विश्‍व में निर्यात भी कर रहा है।

इस अवसर पर श्री सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि यह नया भारत अब विश्‍व के 92 देशों को हथियार और रक्षा उपकरण निर्यात करता है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला