मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

दिसम्बर 27, 2024 5:55 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी

भारतीय जनता पार्टी ने नगर पंचायत और नगर पालिका चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी ने निगम महापौर के लिए नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी है, और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में निकाय चुनाव उम्मीदवारों पर बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से उम्मीदवारों के नाम तय किए गए।