नवम्बर 9, 2025 2:25 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने दमन, दीव और दादरा तथा नगर हवेली स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल की

भारतीय जनता पार्टी ने सभी प्रमुख नगरीय और पंचायत निकायों में भारी बहुमत हासिल करते हुए दमन, दीव और दादरा तथा नगर हवेली में स्थानीय निकाय चुनावों में भारी जीत हासिल की है। आधिकारिक परिणामों के अनुसार दमन जिला पंचायत में भाजपा ने 16 में से 15 सीटें, नगर पालिका परिषद में 15 में से 14 सीटें और सरपंच पदों के 16 में से 15 पदों पर जीत हासिल की है। यह जीत भाजपा के लिए इस क्षेत्र में लगभग पूर्ण वर्चस्‍व को स्‍थापित करती है।

   

दीव में सभी आठ जिला पंचायत सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। इसी प्रकार दादरा और नग‍र हवेली में 26 जिला पंचायतों सीटों में से 24 सीटों और नगरपालिका परिषद में सभी 15 सीटों पर जीत दर्ज करके भाजपा ने अपना गढ़ मजबूत किया। भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रकाश पासवान ने कहा कि य‍ह परिणाम पार्टी के शासन मॉडल में जनता के बढते विश्‍वास का परिचायक है।