मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 9, 2025 5:20 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

प्रदेश में आगामी निकाय चुनावों को लेकर सभी राजनैतिक पार्टियां ने प्रचार तेज कर दिया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 40 दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा गया है।

 

वहीं भाजपा 11 जनवरी से अपने चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करेगी। इस दौरान जनसभाएं, नुक्कड़ सभाएं और रोड शो आयोजित कर पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में जनसमर्थन जुटाया जाएगा।

 

उधर, हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और मेयर उम्मीदवार ललित जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही जगदंबा नगर में पदयात्रा कर प्रचार किया।