मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 18, 2025 7:47 अपराह्न

printer

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर संवैधानिक संस्थाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कल निर्वाचन आयोग ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के बारे में विस्तृत जानकारी दी लेकिन कांग्रेस पार्टी निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के अनुसार, आयोग को चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने का अधिकार है।

    श्री पात्रा ने पार्टी पर देश में घुसपैठियों को संरक्षण देने और तुष्टिकरण की राजनीति का इस्तेमाल करके अपना वोट बैंक बढ़ाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस, राष्‍ट्रीय जनता दल, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित विपक्षी दल देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।